सुकून भरा आँचल, स्नेह का पर्याय है माँ ,
मंदिर की देवी, घर की छाया है माँ|
वात्सल्य की खुशबू, बगीचे का गुलाब है माँ,
रत की चमक, चाँद की चांदनी है माँ |
बचपन का नेह, सत्य की छाया है माँ,
जीवनदायिनी, जीवन की प्रेरणा है माँ |
कहने को तो एक छोटा सा शब्द है माँ,
पर मेरी तो दुनिया है माँ ||
No comments:
Post a Comment